फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: दुल्हन बनने के इंतजार में बैठी लड़की का सपना चकनाचूर, आज आनी थी बारात, जानें क्या है मामला

Tue, 06 Feb 2024 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में स्थित एक घर में आज बारात आनी थी। बारात आने से पहले ही परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुल्हन बनने के इंतजार में बैठी लड़की के भाई पर भालू ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
घर में टूटा गम का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन हाथों में मेहंदी लगनी थी और जिस घर में आज शहनाई के सुरों के साथ बारात आनी थी। अब वहां मातम पसरा हुआ है। सारी खुशियां गम में तब्दील हो चुकी हैं। ऐसा दुखद हादसा हुआ है शहडोल जिले में जैतपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम कोटरी में रहने वाले विकास यादव के परिवार के साथ, जहां अब केवल उदासी छाई हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्राम कोटरी निवासी विकास यादव के बड़ी बहन की आज छह फरवरी को विवाह था। बारात शहडोल जिले के ही ग्राम पिपरिया से कोटरी गांव आनी थी। घर में शादी की तैयारीया चल रही थी। इस बीच सोमवार की शाम अपनी बहन की शादी के लिए मंडप काटने के लिए विकास अपने रिश्ते के भाई सोनू यादव व कुछ अन्य साथियों के साथ समीप स्थित जंगल गया था। जहां अचानक भालू ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें बाकी युवक तो जहां-तहां भाग गए। लेकिन विकास व उसका भाई भालू के हमले में घायल हो गए, जिसमें विकास के चेहरे को भालू ने बुरी तरह नोच डाला। उसका जबड़ा बाहर आ गया। वहीं, सोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद दोनों घायल युवकों को बीती रात ही जैतपुर अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां से भी इन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन


विकास यादव दुल्हन का छोटा भाई है, उसका आज 12वीं का बोर्ड एग्जाम था। इस घटना के बाद आज होने वाला विवाह कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। परिवार के लोग अपने जवान बेटों की जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, इस ह्रदय विदारक घटना को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें