फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: चार साल लिव इन में रही पर नहीं की शादी, अब प्रेमिका ने तुड़वाया प्रेमी का रिश्ता,बोली- कुंवारे रहो

Thu, 23 Mar 2023 09:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से इश्क की एक ऐसी दास्तान सामने आई है, जिसे जानकर आपके मन में कई तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। दरअसल, यह दास्तान है एक प्रेमी और प्रेमिका की। प्रेमिका, प्रेमी को उम्र भर कुंवारा रखना चाह रही है। गजब तो यह है कि पुलिस भी इस मामले में उलझी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को उसकी प्रेमिका कुंवारा ही रखना चाह रही है। प्रेमिका की इस जिद से परेशान युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। अब पुलिस भी समझ नहीं पा रही कि आखिर वह इसमें क्या कार्रवाई करे। पुलिस ने धारा-155 के तहत असंगेय अपराध दर्जकर इसकी प्रतिलिपि शिकायतकर्ता प्रेमी की थमा दी।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकरवाह निवासी एक 22 साल का युवक बीते दिनों थाना पहुंचा। जब पुलिस ने उससे उसकी समस्या पूछी तो उसने अपनी प्रेम कहानी बतानी शुरू कर दी। उसने बताया, उसका थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली युवती से पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती उसके साथ एक किराए के कमरे में पत्नी के समान रहती भी है और अपने घर भी आती जाती रहती है।

प्रेमी ने कही थी शादी करने की बात...
प्रेमी के मुताबिक, मैं उससे पिछले काफी समय से कह रहा हूं कि वह सामाजिक रीति-रिवाज से मुझसे शादी कर ले। लेकिन वह हमेशा टाल-मटोल करती रहती है। जब चार साल बाद भी वह मुझसे शादी करने को राजी नहीं हुई तो मेरे परिवार वालों ने मेरा विवाह किसी दूसरी युवती से तय कर दिया। शादी की सारी तैयारियां भी दोनों पक्षों ने पूरी कर ली। लेकिन शादी के सप्ताह भर पहले मेरी प्रेमिका इस विवाह में बाधक बन गई और शादी टूट गई, जिस लड़की से मेरी शादी होने वाली थी, वे लोग कह रहे हैं कि शादी टूटने से उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए मुझे लड़की वालों को रुपये भी देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर मेरी प्रेमिका अब भी मुझसे शादी नहीं कर रही है। पता नहीं वह मुझे कुंवारा क्यों रखना चाह रही है। बहरहाल, युवक की शिकायत को ब्यौहारी थाना पुलिस ने असंगेय अपराध के रूप में दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें