फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेड से पहले पुलिस ने दिखाई इंसानियत, गड्ढे में गिरी गाय को बाहर निकाला

Thu, 23 Mar 2023 08:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों ने इंसानियत दिखाई है। उन्होंने गड्ढे में गिरी गाय को बाहर निकाला। उसके बाद कबाड़ की अवैध दुकान पर छापा मारा। 
 
विज्ञापन
शहडोल में गाय को गड्ढे से निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों के एक दल ने ड्यूटी के बीच रास्ते मे थोड़ा समय निकाला और मानवता का धर्म निभाया। गहरे गड्ढे में गिरी गाय को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला। घटना सोमवार रात की है। बात अब सामने आई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोहपारू थाना प्रभारी सुभाष दुबे के नेतृत्त्व में एक टीम जिले के बुढ़ार स्थित कबाड़ के एक ठीहे पर दबिश देने जा रही थी। इस दौरान पुलिस लाइन के पास पुलिस को गड्ढे में छटपटा रही एक गाय दिखाई दी। तब सुभाष दुबे ने गाड़ी रुकवाई। रात हो चुकी थी, ऐसे में किसी और को मदद के लिए बुलाना मुश्किल था। तब पुलिसकर्मियों ने खुद ही गाय को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद बिना किसी बाहरी मदद के गाय को गड्ढे से  सकुशल बाहर निकाल लिया गया।  मानवता का फर्ज निभाने के बाद यह पुलिस टीम ड्यूटी निभाने बुढ़ार की ओर चली गई। इस टीम में गोहपारू थाना प्रभारी उप-निरीक्षक सुभाष दुबे, एएसआई भागचंद ,विपिन बागरी, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह, आरक्षक विकास, सुदीप पटेल एवं निजी चालक सुनील पांडे शामिल थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें