फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत पर जाने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 23 Jun 2024 01:34 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि किसान अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। सरपंच ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश के साथ ही गरज-चमक हो रही है और आकाशीय बिजली भी गिर रही है। इससे शनिवार को खेत की ओर जा रहे किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना के ग्राम बिरुहली निवासी रत्तू सिंह पिता रामप्रसाद 45 वर्ष बिरुहली अपने खेत जा रहा था। इस बीच बारिश के साथ साथ तेज गर्जान हुईं और आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में वह आ गया। गंभीर घायल होने पर लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि किसान अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। सरपंच ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें