फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 62 हजार रुपये की ठगी, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 14 May 2025 10:56 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने एक महिला के साथ 62 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। पीड़िता अंजू पांडेय ने आरोपी विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ शहडोल कोतवाली थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बोरी में मिली युवक की सिर कटी लाश, हाथ-पैर भी काटे, ‘मंजू’ टैटू से पहचान का प्रयास, जांच जारी

यह मामला तब सामने आया जब अंजू पांडेय ने आरोपी से संपर्क किया, जो रीवा के नेहरू नगर का निवासी है। अंजू ने बताया, मेरी आरोपी से पहले से जान-पहचान थी। उसने जून 2023 में मुझसे कहा कि वह महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिला सकता है। उसने अपनी अच्छी पकड़ का हवाला देते हुए मुझसे अलग-अलग किश्तों में 62 हजार रुपए लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 17 मई तक बदला रहेगा एमपी का मौसम

अंजू के अनुसार, जब उसने नौकरी का जॉइनिंग लेटर मांगने का प्रयास किया, तो विनय हमेशा टालमटोल करता रहा। मैंने कई बार उसे पैसे वापस करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। आखिर में तंग आकर पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: बारात से लौट रही तूफान और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, नौ बाराती घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें