आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्दीकगंज क्षेत्र में सीहोर जिले के भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर बिजली कर्मचारी से मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि मंडल अध्यक्ष अपने पद का रौब दिखाते हुए शासकीय काम में बाधा उत्पन्न की। इतना ही नहीं विरोध करने पर विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। बिजली कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सिद्धिकगंज बिजली कंपनी कर्मचारी गल सिंग वास्केल ने पुलिस को बताया गया कि मैं 30 अप्रैल को रात में ड्यूटी कर रहा था। रात में हवा-आंधी के चलते आष्टा से ही 33 केवी बिजली सप्लाई बंद थी। इसे लेकर मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया और उनके साथी धर्मेन्द्र परमार पहुंचे और रसूख दिखाते हुए जानकारी ली, जिस पर उन्हें बताया कि आष्टा से ही 33 केवी लाइट कटी हुई है।
ये भी पढ़ें-
भोपाल में 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने पर NHRC ने मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी किया
बिजली सप्लाई बंद होने को लेकर नाराज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया ने मुझे गाली एवं जाति सूचक शब्द कहे। मुझे लात घूंसे से मारा और पैनल के साथ छेड़छाड़ कर शासकीय काम में बाधा उत्पन्न की गई। मेरे द्वारा इस तरह मारपीट किए जाने को लेकर विरोध किया गया तो मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद अगले दिन कनिष्ठ यंत्री मनीष अहीरवाल विद्युत वितरण कंपनी सिद्धिकगंज और विद्युत मंडल अमला सिद्दीकगंज थाने पहुंचा और भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया के खिलाफ अपराध क्रमांक के तहत 80/2025 धारा 296,132, 351 (3), 3(5) बीएनएस, 3(1) द, 3(1) ध, 3(2) (व्हीए) एससी-एसटी के धारा के तहत मामला दर्ज किया है।