बीते कई साल से इछावर में रह रहे ग्राम आर्या निवासी युवक ने घर पर फोन कर ऐसी बात कह दी कि घरवालों के होश उड़ गए। युवक ओमप्रकाश ने घर पर फोन करके कहा कि मैं मरने जा रहा हूं… संभाल लेना। परिजन यह सुनकर सन्न रह गए। छोटे भाई ने तुरंत उसे खोजने की कोशिश शुरू की लेकिन ओमप्रकाश का फोन स्विच ऑफ हो चुका था।
इधर इछावर से बिछोली की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव उतारा और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की जानकारी मिलते ही परिजन जांच स्थल पर पहुंचे और रोते-बिलखते शव की पहचान की।
ये भी पढ़ें: Gwalior News: रिश्तेदार युवक ने नाबालिग को दिया शादी का झांसा, होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया, हिरासत में आरोपी
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश सेन इछावर अस्पताल की 108 एंबुलेंस पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर ऐसी कौनसी वजह रही कि ओमप्रकाश ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।