फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कुएं में उतराता मिला लापता महिला का शव, दो दिन पुरानी मौत से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Nov 2025 12:51 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

चार दिनों से घर से लापता महिला का शव कुएं में उतराता मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गोहपारू थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के देवदहा गांव में एक महिला का दो दिन पुराना शव एक कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला पिछले चार दिनों से घर से लापता थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अब घर से लगभग दो किलोमीटर दूर कुएं में शव मिलने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


मृतका की पहचान 28 वर्षीय बेबी साहू पति चेतन साहू, निवासी करूआ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला 16 नवंबर की दोपहर घर से निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। रात होने पर परिजनों ने कई जगह तलाश की पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वे गोहपारू थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: Indore News: यातायात दबाव के आगे प्राचीन धरोहरें भी बौनी, दशकों पुराना है निर्माण तोड़ने का सिलसिला
विज्ञापन


इसी दौरान देवदहा गांव में स्थित एक कुएं में ग्रामीणों को महिला का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि शव लगभग दो दिन पुराना है। महिला के लापता होने की सूचना पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें