फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: बारात में नाचते-गाते घुसे और लाखों के जेवर ले उड़े दो बदमाश, महीनेभर बाद बेचने निकले तो पुलिस ने दबोचा

Tue, 28 Dec 2021 12:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

राजगढ़ के दो शातिर अपराधियों ने एक माह पहले सीहोर के क्रिसेन्ट रिसोर्ट एंड क्लब में चल रहे विवाह समारोह से लाखों के गहने औऱ नकदी का बैग उड़ा दिया था। दोनों बदमाश बारात में शामिल होकर घुसे थे। जेवरात बेचने जlते समय पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
Sehore: बाराती बनकर घुसे बदमाशों से जब्त चोरी का माल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ के दो शातिर अपराधियों ने एक माह पहले सीहोर के क्रिसेन्ट रिसोर्ट एंड क्लब में चल रहे विवाह समारोह से लाखों के गहने औऱ नकदी का बैग उड़ा दिया था। दोनों बदमाश बारात में शामिल होकर घुसे थे। बदमाश पचोर के पास जेवरात बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने दबोच लिया और चोरी का लाखों का माल बरामद कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया ने बताया कि 26 नवंबर को क्रिसेन्ट रिसोर्ट एंड क्लब में बत्रा परिवार का एक शादी का आयोजन था। इसमें बत्रा परिवार की एक महिला का बैग जिसमें सोने के जेवर, एक मोबाइल फोन तथा नकद रुपये थे, उसे अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया था। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया। पड़ताल करने पर पता चला कि शादी समारोह के दौरान बारात में दो संदिग्ध व्यक्ति शामिल होकर पहुंचे थे, जहाँ से उन्होंने महिला का बैग चोरी किया गया। मुखबिर तंत्र से जानकारी मिली कि राजगढ़ क्षेत्र के शातिर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों की तलाश के दौरान चोरी गए बैग में रखा मोबाइल क्रिसेन्ट वाटर पार्क के आगे ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास मिला, जिसे बदमाश भागते समय वहां फेंक गए थे।

चोरी के माल सहित घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश पचोर के पास सोने के जेवर से भरा बैग लेकर उसे बेचने के लिए निकलने वाले हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी बदमाशों को पकड़ लिया, उनके पास से एक गुलाबी रंग का लेडीज बैग मिला जिसमें सोने के जेवर तथा नकद 80 हजार रुपये बरामद हुए। यह वही जेवर व नकद रुपए थे जो 26 नवंबर को बदमाशों ने शादी समारोह में चुराए गए थे। बरामद संपत्ति का कुल मूल्य करीब 5 लाख रुपये आंका गया है। घटना में शामिल बदमाश शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ शादी समाराहों व बैंक में ग्राहकों के बैग चुराने के अनेक अपराध विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें