कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई। प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : pixabay
इंदौर-भोपाल हाईवे पर ग्राम लसूड़िया परिहार के पास उज्जैन से भोपाल की तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। हादसे में कार में सवार मां की मौत हो गई, वहीं कार चला रहा युवक, उसके पिता और दो बहनें यानी कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार को हुआ था। भोपाल के तुलसी नगर में रहने वाले हिमांशु खोगंल कार में अपनी मां मुक्ता खोगंल, पिता अशोक खोगंल, बहन आयूषी खोगंल और ईशा खोगंल के साथ उज्जैन से भोपाल जा रहे थे। मंगलवार को शाम के समय कार ग्राम लसूड़िया परिहार के पास अनियंत्रित होकर पलटी खा गई, जिससे कार में सवार महिला मुक्ता खोगंल की मौके पर मौत हो गई, वही कार चला रहे हिमांशु व उनके पिता अशोक खोगंल, बहन आयुषी खोगंल और ईशा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 से घायलों को चिरायु अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।