फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नाबालिग को बहला फुसलाकर भोपाल ले गया 22 साल का युवक, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat, 30 Mar 2024 11:29 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक से नाबालिग से जान-पहचान थी। वह शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भोपाल ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी देवरी कलां कस्बे का रहने वाला है जो इलाके की 17 साल की बच्ची को 

विज्ञापन

बहला-फुसालकर भोपाल ले गया। यहां उसने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग 22 मार्च को घर में बगैर बताए कहीं चली गई थी। परिवार वालों ने उसकी तलाश की। लेकिन, कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में मां ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इस दौरान एक संदेही युवक का नाम सामने आया। पुलिस ने युवक की की लोकेशन ट्रेस की गई तो वह भोपाल में मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस भोपाल पहुंची और नाबालिग को दस्तयाब कर लिया, जबकि पटेल वार्ड निवासी इशू रजक (21) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक इशू रजक से नाबालिग से जान-पहचान थी। वह शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भोपाल ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयानों पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे कोर्ट ने भेज दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें