फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में रिश्तों का कत्ल, पोते ने दादी की पत्थर मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Apr 2025 10:34 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

घटना के समय वृद्धा अपने घर के आंगन में थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पत्थर मारकर हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का एक और मामला सामने आया। एक पोते ने अपनी वृद्ध दादी के सीने और सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह जघन्य वारदात सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के पलोह गांव से सामने आई है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमले के पीछे क्या वजह रही पुलिस तहकीकात कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वाभाविक मौत को बना दिया हादसा, संबल योजना में चार लाख का खेल, नपा कर्मचारी और युवक पर FIR
विज्ञापन


सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली थाना के ग्राम पलोह में शनिवार की दोपहर 3:00 बजे एक पोते ने अपनी ही दादी की बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। केसली पुलिस थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि केसली थाना क्षेत्र के ग्राम घाना पलोह में शनिवार की दोपहर गांव में अपने घर के आंगन में महेंद्र उर्फ चतुर्भुज पिता गदूं उर्फ गंधर्व अहिरवार उम्र 28 वर्ष ने अपनी 80 वर्षीय दादी संतो बाई उर्फ शांति बाई पति रम्मू उर्फ पूरन अहिरवार के सिर और सीने पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी। मौके से फरार हो गया पुलिस ने महेंद्र उर्फ चतुर्भुज के ऊपर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात के पीछे क्या कारण थे। यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आ पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें