फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में नगर पालिका उपाध्यक्ष की कार पर फायरिंग, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा

Fri, 20 Sep 2024 10:28 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में नगर पालिका उपाध्यक्ष की कार पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन
कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के उपनगर मकरोनिया में मकरोनिया नगर पालिका की उपाध्यक्ष मीनाक्षी विजय गौतम के घर के बाहर खड़ी कार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों के बाहर आए, जहां देखा तो कार के शीशे पर गोली लगी थी।

विज्ञापन


घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

कार का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ
मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड 5 में रहने वाली नगर पालिका उपाध्यक्ष मीनाक्षी विजय गौतम शुक्रवार सुबह परिवार के साथ अपने घर पर थी। अचानक घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उनके पति विजय गौतम और परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए। घटना देख उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरे में दो बाइक सवार बदमाश कार पर गोली चलाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


गोली लगने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय गौतम ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार पर फायरिंग

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें