फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: आदिनाथ भगवान की प्रतिमा से निकली जलधारा, चमत्कार मान दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 19 Jun 2023 02:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर के रहली में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पटनागंज में विराजे भगवान आदिनाथ की प्रतिमा से जल निकल रहा है। जल निकलने की सूचना मिलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का दावा है कि भगवान आदिनाथ की प्रतिमा से जलधारा निकल रही है। उनका देवकृत अभिषेक हो रहा है, मंदिर आने वाले श्रद्धालु इसे चमत्कार मान रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रहली के पटनागंज में स्थित करीब 500 वर्ष पुराने श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में विराजीं मूर्तियों में से जलधारा निकल रही है। रविवार रात मंदिर के पुजारी व अन्य लोगों ने प्रतिमाओं से जल निकलते देखा तो वीडियो बनाया और समाज के ग्रुप पर डाल दिया, जिसके बाद चमत्कार मानकर मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लग गई। रात 11 बजे तक लोग मंदिर पहुंचते रहे।  

अतिशय क्षेत्र में विराजी प्रतिमाओं से पानी निकलते देख मंदिर में मौजूद भक्तों ने वीडियो बनाया। वीडियो सामने आते ही मूर्तियों से पानी निकलने को भक्त चमत्कार मानकर मंदिर पहुंचे। जहां 500 से अधिक भक्त जमा हो गए। नीलेश जैन शास्त्री ने बताया कि आदिनाथ भगवान की मूर्ति पर देवकृत अतिशय हो रहा है। सभी लोगों ने यह चमत्कार देखा है। जलाभिषेक हो रहा है। यह अतिशय क्षेत्र करीब 500 वर्ष पुराना है। यहां भगवान का देवकृत अभिषेक हो रहा है।

मूर्तियों से पानी निकलना चमत्कार
रहली के वार्ड नंबर 14 के पार्षद दीपक पटेल ने बताया कि मूर्तियों से जल निकलने की जैसे ही सूचना मिली तो मंदिर पहुंचा। जहां भक्तों की भीड़ लगी थी। प्रतिमाओं से लगातार जल निकल रहा है। यह भगवान का चमत्कार है। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र काफी प्राचीन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें