फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: पांच हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, नामांतरण के बदले मांगी थी रिश्वत

Wed, 14 Sep 2022 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा में एक पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित किसाने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की थी। जमीन नामांतरण के बदले ये रकम मांगी जा रही थी। 
विज्ञापन
पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में रिश्वत लेने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है, बावजूद रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। रीवा लोकायुक्त ने बुधवार को एक पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते हिरासत में लिया है। उसने ये रकम किसान से जमीन नामांतरण कराने के बदले में मांगी थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम दुअरा के रहने वाले धीरेंद्र सिंह ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पटवारी गोरखनाथ विश्वकर्मा नामांतरण करने की एवज में रुपये मागं रहा था। रुपये नहीं देने पर काम नहीं कर रहा था। कई बार आवेदन देने के बाद भी कोई हल नहीं निकला तो पटवारी से मुलाकात की। पटवारी काम के बदले पांच हजार रुपये मांग रहा था। धीरेंद्र सिंह ने उसकी शिकायत लोकायुक्त में की। 

जांच में लोकायुक्त ने शिकायत को सही पाया और पटवारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने प्लानिंग बनाकर धीरेंद्र सिंह को रुपये लेकर पटवारी गोरखनाथ के पास भेजा। जैसे ही उसने पटवारी को रुपये दिए, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें