फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ों ने जमकर मचाया उत्पात, दर्जनभर लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कराया शांत

Sun, 11 Jun 2023 01:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर की सड़क पर शनिवार शाम को दो सांड़ों की आपसी लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। सांड़ों को दर्जनभर लोगों ने अलग करने के प्रयास किए, लेकिन वे शांत नहीं हुए, इस दौरान राहगीरों के साथ-साथ दो व चार पाहिया वाहन चालक भी अपने आपको बचाते हुए नजर आये। करीब आधे घन्टे चली दोनों सांड़ों की लड़ाई पर नगरपालिका की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया। गनीमत रही कि दोनों सांड़ों की लड़ाई की चपेट में कोई नहीं आया, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

बता दें, कुछ वक्त पहले ही कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों को गौवंशों को संरक्षण देने के निर्देश दिए थे, लेकिन वो सब बेअसर नजर आ रहे हैं। सड़कों पर घूमते हुए आवारा गौवंशों का झुंड या तो हादसों का शिकार होता है या हादसों का कारण बनता है, लेकिन उसके बावजूद भी सड़कों पर घूम रहे गौवंशों को संरक्षण देने में स्थानीय प्रशासन नाकाम नजर आ रहा है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर होने वाली गौवंशों की आपसी लड़ाई हादसों का सबब बन रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें