फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान ले सकती है ये सेल्फी: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ के साथ फोटो लेने की होड़, जोखिम उठाते दिखे युवक

Thu, 06 Oct 2022 02:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना छतरपुर मार्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक बाघ के साथ सेल्फी लेने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर बाघ की फोटो खींचता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश बाघों का घर कहा जाता है। यहां के छह टाइगर रिजर्व में 500 से ज्यादा बाघ है। प्रदेश के नेशनल पार्क से बाघों के रोमांचक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। पर्यटकों में भी बाघों को देखने उनकी फोटोज लेने का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व में कुछ युवका सेल्फी और बाघ की फोटो लेने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालते दिखे।
विज्ञापन


बुधवार को पन्ना टाइगर रिजर्व के पन्ना छतरपुर मार्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें  कुछ युवक सेल्फी के चक्कर में बाघ के करीब जाते दिखाई दे रहे हैं और सेल्फी की कोशिश कर रहे है।  वीडिया में युवक पहले बाघ को झाड़ियों में देखते हैं फिर कुछ देर बाद बाघ सड़क पार करता है, इस दौरान फोटो क्लिक करने के लिए युवक उसके करीब जाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

पन्ना टाइगर रिजर्व में हैं 70 बाघ
वाइल्ड लाइफ के जानकारों के मुताबिक बाघ इंसानों पर कम ही हमले करता है, लेकिन जब भी वह खुद को असुरक्षित महसूस करता है तो अपने बचाव में हमला बोल देता है। इस तरह युवकों के सेल्फी लेने की होड़ से बाघ आक्रामक होकर उनपर हमला भी कर सकता था। बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व में करीब 70 बाघ हैं जो कि जंगल के कोर और बफर क्षेत्र के अलावा अक्सर गांव की सीमा और सड़क पार करते देखे जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें