फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गोह का शिकार करते दो आरोपी गिरफ्तार, तेल निकालने के लिए ले रहे थे जान

Tue, 28 Jun 2022 08:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीव मॉनिटर लिजार्ड का शिकार करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।
विज्ञापन
गोह का शिकार करते दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीव गोह (मॉनिटर लिजार्ड) का शिकार करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी वन्य जीव का शिकार कर तेल निकालने की फिराक में थे, लेकिन शिकार के पहले ही मुखबिर की सूचना पर पार्क प्रबंधन ने घेराबंदी कर की आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पार्क प्रबंधन ने छापामार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में संतु बैगा सहित एक अन्य शामिल है। 

बता दें, गोह (मॉनिटर लिजार्ड) वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत अनुसूची 1 का जीव है, जो विलुप्ति की कगार पर है। शिकारी इसे मारकर इसका तेल निकालते हैं, जो कई प्रकार की औषधियों के काम आता है। पार्क प्रबंधन  ने आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी सरंक्षण अधिनियम की धारा 2(16),9,39,50 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें