फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डीजे की गाड़ी के नीचे दबने से बच्चे की मौत, गानों के शोर में नहीं सुनी किसी ने चीखें

Thu, 08 Sep 2022 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

निवाड़ी जिले के ओरछा में गणेश विसर्जन जुलूस में लापरवाही से एक मासूम की जान चली गई। डीजे की गाड़ी ने बच्चे को कुचल दिया। गानों के शोर में बच्चे की पुकार कोई नहीं सुन सका।
विज्ञापन
डीजे वाहन के नीचे आने से हरसू जोगी की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में दुखद हादसा हो गया। गणेश विसर्जन जुलूस में चल रही डीजे की गाड़ी के नीचे कुचले जाने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गानों के शोर में बच्चे की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। पुलिस ने डीजे वाहन जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला निवाड़ी जिले के ओरछा का है। बताया गया कि ओरछा के नरिया मोहल्ले में गणेश जी मूर्ति विराजित की गई थी। गुरुवार को इसे विसर्जन करने के लिए जुलूस निकाला गया। इसमें डीजे भी शामिल किया गया था। तीन डीजे वाहन जुलूस में थे। जिनके गानों पर लोग डांस कर रहे थे। 

जुलूस के दौरान आठ वर्षीय हरसू पिता रामू जोगी निवासी वार्ड नंबर 6 अचानक डीजे वाहन के पहियों के नीचे आ गया। गानों की तेज आवाज में बच्चे की चीखें भी कोई नहीं सुन सका। जब डीजे वाहन उसके ऊपर से गुजर गया तो लोगों को हरसू खून से लथपथ नजर आया। उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, पर यहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें