फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: तोमर के बेटे के वायरल वीडियो पर नाथ का तंज, बोले- BJP शीर्ष नेतृत्व ने नहीं दी प्रतिक्रिया

Mon, 06 Nov 2023 09:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के वायरल वीडियो पर कांग्रेस हमलावर है। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले शीर्ष नेतृत्व की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। 
 
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री और दीमनी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडियाल पर लिखा कि पूरा देश कल से केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र तोमर के बेटे का एक वायरल वीडियो देख रहा है, जिसमें वह वीडियो कॉल पर सैकड़ों करोड़ के आर्थिक लेनदेन की बातचीत कर रहे हैं। इस संबंध में कल रात ही माननीय निर्वाचन आयोग से शिकायत भी दर्ज कर दी गई थी। लेकिन अब तक किसी भी जांच एजेंसी द्वारा ना तो जांच शुरू हुई है और ना ही जिस सरकार में श्री तोमर मंत्री हैं, उसके शीर्ष नेतृत्व ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की है। यह वीडियो उस राज्य में सामने आया है जहां की सरकार पर 50% कमीशन राज चलाने का आरोप है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच आए इस तरह के संदिग्ध वीडियो की जांच ना होना स्वस्थ और निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरा है। मैं निर्वाचन आयोग से मांग करता हूं कि इस विषय में त्वरित कार्रवाई करें और दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने रखें।

बता दें रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे केंद्रीय नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह का बताया जा रहा है। इसमें वह लखनऊ के एक बिचौलिये के जरिए माइनिंग कारोबारियों से करोड़ों रुपए के लेन देने के लिए मल्टीपल अकाउंट की बात करते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने इसे वीडियो को फर्जी बताते हुए साजिश बताया है। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलहाकर पीयूष बबेले ने कहा कि इसकी सत्यता की सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स विभाग जांच करें। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने देवेंद्र प्रताप सिंह की गिरफ्तारी और नरेंद्र सिंह तोमर को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की सत्यता की जांच नहीं करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें