फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: MP में फिर लगे 'झूठी कांग्रेस के झूठे वादे' के पोस्टर, इसमें दिग्गी,नाथ के साथ राहुल का फोटो भी

Thu, 19 Oct 2023 06:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों में पोस्टर वॉर जारी है। अब कांग्रेस का वचन पत्र आने के बाद भोपाल में कई जगह झूठी कांग्रेस झूठे वादे पोस्टर लगे हैं।  
विज्ञापन
भोपाल में कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के वचन पत्र आने के बाद फिर पोस्टर वॉर देखने को मिला है। भोपाल में कई जगह झूठी कांग्रेस झूठे वादे के पोस्टर लगाए गए हैं। शहर के एम्स, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगह लगाए गए है। इन पोस्टर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का फोटो लगा है। साथ ही पोस्टर में लिखा है वादा आंदोलनकारी किसानों के प्रकरण वापस लेंगे। दूसरी तरफ लिखा है सच्चाई कांग्रेस सरकार के द्वारा मुलताई में आंदोलनकारी किसानों की गोली मार कर हत्या। वहीं, नीचे लिखा है कि इस बार याद रखना जरूर। करप्शनाथ को रखना है एमपी से दूर। 
विज्ञापन


दोनों राजनीतिक दलों में जारी है पोस्टर वॉर 
इससे पहले भी पीसीसी चीफ कमलनाथ के खिलाफ शहर में कई जगह पोस्टर लगाए गए थे। इसमें कमलनाथ को करप्शननाथ बताया गया। इसके जवाब में शिवराज के खिलाफ भी जगह-जगह पोस्टर लगाए गए। हालांकि पोस्टर वॉर में दोनों ही राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाती है, लेकिन कोई भी पोस्टर लगाने को लेकर जिम्मेदारी नहीं लेता है। कांग्रेस पोस्टर वॉर को भाजपा पर मुद्दे भटकाने का षड्यंत्र का आरोप लगाती है। वहीं, भाजपा कांग्रेस पर ही नाराज कार्यकर्ताओं के पोस्टर लगाने की बात कहती रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें