रीवा में आम आदमी पार्टी ने पत्रकार वार्ता कर घटना की निंदा की।
- फोटो : सोशल मीडिया
रीवा में बुधवार को हुए हंगामे की घटना ने अब सियासी मोड़ ले लिया है। इसके खातिर घटना के 24 घंटों के भीतर 2 अलग-अलग स्थानों में आम आदमी पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। घटना को लेकर रीवा जिला प्रशासन सहित बीजेपी और कांग्रेस को दोषी ठहराया है।
बता दें कि बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रीवा में मजदूरों की फैक्ट्री लगा दी गई है जिससे हर रोज घटनाएं होती हैं। उन्होंने घटना के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को दोषी बताया है।
क्या था मामला
बुधवार को रीवा में हंगामा हो गया था। मजदूर से मारपीट के बाद लोग भड़क गए थे। मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ कर कार जला दी गई थी। पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया गया था। घटना में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रूपलाल उइके. सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष पंद्रे, चोरहटा थाना प्रभारी श्रंगेश राजपूत समेत एक सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी पर मजदूरों ने डंडों से हमला कर दिया था।कई घंटों तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही थी। पुलिस ने कई लोगों पर प्रकरण दर्ज किए हैं।