मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे है। शनिवार को प्रदेश में 12 हजार जांच में 22 नए पॉजिटिव मिले है। मंदसौर में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 50 मरीज भर्ती है। इनमें से 6 मरीज ऑक्सीजन पर है। भोपाल में 9 मरीज भर्ती है, जिनमें से 2 मरीज को ऑक्सीजन लगी है। वहीं, इंदौर 1 मरीज भर्ती है। जिसे ऑक्सीजन नहीं लगी है। प्रदेश में 10 लाख 40 हजार 886 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 29 हजार 941 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 734 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 49 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में 211 मरीज एक्टिव है।
6 जिलों में मिले नए केस
प्रदेश में शनिवार को 6 जिलों में कोरोना के नए पॉजिटिव मिले है। इसमें बालाघाट 1, भोपाल 6, बैतूल 5, गुना 3, इंदौर 6, रीवा 1 जिले शामिल है। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है।