फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: सीएम शिवराज ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा, प्रशासन को दिए मुआवजे की तैयारी के आदेश

Thu, 25 Aug 2022 07:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

सीएम ने ग्रामीणों से कहा कि यह संकट की घड़ी है और संकट की घड़ी में सभी लोगों को पार करके ले जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मुआवजे की तैयारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जिलों में हाल बेहाल है। चंबल अंचल में बीते साल की तरह इस साल भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बुधवार को सीएम शिवराज खुद मुरैना जिले के बाढ़ प्रभावित गांव के दौरे पर पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। सीएम ने हवाई सर्वे के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति जानी। सीएम को गांव में अपने बीच पाकर प्रभावित ग्रामीण रोने लगे।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने कहा कि हर साल बाढ़ से वह बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं खाने के लिए भी अनाज पैदा नहीं हो रहा है और सरकार से भी मदद नहीं पहुंच पा रही है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा किसी को चिंता करने की बात नहीं है, प्रशासन से अभी बात कर आपकी पूरी मदद की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भिंड और श्योपुर के लगभग 100 से ज्यादा गांव बाढ़ प्रभावित हैं। सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उन्हें राहत कैंप में ले जाया गया है। सीएम ने ग्रामीणों से कहा कि यह संकट की घड़ी है और संकट की घड़ी में सभी लोगों को पार करके ले जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मुआवजे की तैयारी के आदेश दिए हैं। सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों का सर्वे कर मुआवजा देने की तैयारी करें। इसमें कोई लापरवाही नहीं चलेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि हर साल ऐसे कई गांव है जो बाढ़ से प्रभावित होते हैं उन गांवों को कहीं दूसरी जगह बसाने का काम करेंगे। ऐसे गांवों को या तो ऊपर ही स्थान पर बसाएंगे या फिर उनके लिए कालोनियां काटी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें