फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: बैंक के बाहर से दो लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर भागे बदमाश, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

Tue, 16 Jan 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

बैंक के बाहर से दो लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में सेंट्रल बैंक के बाहर से मंगलवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश गाड़ी पर टंगा हुआ दो लाख रुपये से भरा बैग चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति बैग चोरी कर जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नई आबादी महू नीमच मार्ग स्थित सेंट्रल बैंक पर दोपहर करीब एक बजे रुपये निकालने के लिए सिद्धचक्र विहार कालोनी मंदसौर निवासी चंद्रोदय अग्रवाल पहुंचे। अग्रवाल बैंक से खोले में रुपये लेकर बाहर निकले और दो लाख रुपये से भरा झोला अपने वाहन के हैंडल पर टांग दिया। इस दौरान उनके पास किसी का फोन आया तो वे मोबाइल पर बात करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश उनकी गाड़ी पर टंगा बैग चुराकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

सूचना पर सीएसपी सतनाम सिंह, शहर कोतवाली थाना टीआई किशोर पाटनवाला सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति बैग चोरी कर बाइक से जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


निजी कंपनी के लिए रुपये निकालने आए थे अग्रवाल
फरियादी चंद्रोदय अग्रवाल ने बताया कि वे एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उसी के लिए बैंक से रुपये निकालने आए थे। जब वे बैंक से दो लाख रुपये लेकर झोले में डालकर निकले और झोला अपने वाहन के हैंडल पर टांगा। इसी दौरान किसी का फोन आ गया और वे फोन पर बात करने लगे।जब बात करने के बाद देखा तो दो लाख रुपये से भरा बैग गायब था। मंदसौर शहर कोतवाली थाना टीआई किशोर पाटनवाला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध व्यक्ति बैग चोरी कर बाइक से जाते हुए दिखे हैं। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें