फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: केंद्रीय नारकोटिक्स टीम ने ट्रक से 30 क्विंटल 63 किलो डोडा चूरा किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 09:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

केंद्रीय नारकोटिक्स की टीम ने ट्रक से 30 क्विंटल 63 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
डोडा चूरा जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा विरोधी अभियानों के तहत मुखबिर की सूचना पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), नीमच के अधिकारियों ने मंदसौर-रतलाम राजमार्ग, तहसील-दलौदा जिला-मंदसौर पर एक ट्रक को रोककर ट्रक से 152 प्लास्टिक के बैग में भरा 30 क्विंटल 63 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय नारकोटिक्स कार्यालय नीमच से मिली जानकारी अनुसार, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पंजाब पासिंग एक ट्रक में मंदसौर क्षेत्र से भारी मात्रा में डोडा चूरा का परिवहन कर पंजाब ले जाया जा रहा है। सीबीएन नीमच के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और मौके के लिए रवाना की गई। मुखबिर सूचना अनुसार, दलौदा के समीप महू-नीमच मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई और सीबीएन अधिकारियों द्वारा ट्रक की पहचान के बाद ट्रक को दलौदा में रोका गया। पशु आहार के बैग लदे हुए थे। पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में डोडा चूरा लदा हुआ है।

चूंकि सुरक्षा कारणों से मौके पर ट्रक की तलाशी लेना संभव नहीं था। इसलिए ट्रक को सीबीएन कार्यालय लाया गया। ट्रक की गहनता से तलाशी ली गई और कुल 152 बैग डोडा चूरा जिसका वजन 3063.600 किलोग्राम बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रक और पशु चारे के साथ बरामद पोस्ता भूसे को जब्त किया गया है। एनडीपीएस एक्ट में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के स्त्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें