फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: रतलाम में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने नीचे उतारकर कारण पूछा तो कहा- मेरी मर्जी

Tue, 19 Oct 2021 09:01 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

प्रभु मइडा नामक युवक मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया। ऊपर चढक़र वह जोर जोर से चिल्लाकर हंगामा करने लगा। नीचे लोगों ने देखा तो घबरा गए। पुलिस को खबर की।
विज्ञापन
रतलाम में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक- प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सालों पहले आई फिल्म शोले में वीरू के पानी की टंकी पर चढऩे का दृश्य अब भी लोगों के जेहन में है। बदलते दौर में पानी की टंकी की जगह अब मोबाइल के टॉवर ने ली है। फिल्म में वीरू बसंती के लिए टंकी पर चढ़ा तो मध्यप्रदेश के रतलाम में एक युवक शराब के नशे में मोबइल टॉवर चढ़ गया। पुलिस ने उसे नीचे उतारकर पूछा कि क्यों किया ऐसा तो कहने लगा- मेरी मर्जी।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के रतलाम में नामली थाना क्षेत्र के गांव पल्दुना में यह घटना हुई। प्रभु मइडा नामक युवक मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया। ऊपर चढक़र वह जोर जोर से चिल्लाकर हंगामा करने लगा। नीचे लोगों ने देखा तो घबरा गए। पुलिस को खबर की। पुलिस गांव पहुंची और टॉवर पर चढक़र युवक को नीचे उतारा। करीब दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा। 

पुलिस ने युवक को नीचे उतारकर युवक से पूछा कि क्यों ऊपर चढ़ा था तो युवक ने कहा मेरी मर्जी। पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो युवक हाथ जोडक़र माफी मांगने लगा। बाद में उसे छोड़ दिया। कहा जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। वह मजदूरी के लिए दूसरे गांव से आया हुआ था। इसी दौरान टॉवर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें