फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर, गिरफ्तार

Sat, 26 Nov 2016 03:17 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक शख्स को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स को मुरैना के नजदीक स्थित बानमोर नाम की जगह से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि असलम खान, जिसकी उम्र 25 साल है। मोबाइल की एक दुकान चलाता है, जिसे गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया गया है। बानमोर के सब डिवीजनल ऑफिसर आत्माराम शर्मा ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो इसका पता कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को चला, जिसके बाद बानमोर डिवीजन के अध्यक्ष रामबरन मावाई ने कार्यकर्ताओं के साथ बानमोर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और असलम खान नाम के इस शख्स के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें