फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक ने किया बाल गृह एवं भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण

Sat, 13 Nov 2021 07:31 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक ने इंदौर जिले की जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का भी अवलोकन किया और इंदौर जिले को दिव्यांग पुनर्वास हेतु मिले राष्ट्रीय सम्मान के लिये बधाई भी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक शनिवार को इंदौर जिले के प्रवास पर थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक शनिवार को इंदौर जिले के प्रवास पर थे। यहां उन्होंने समाज कल्याण परिसर परदेशीपुरा में वृद्धाश्रम एवं मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के बाल गृह का अवलोकन किया। मंत्री  खटीक द्वारा भारत सरकार के भिक्षुक मुक्त भारत अभियान के तहत भिक्षुक पुनर्वास केंद्र का भी अवलोकन किया तथा उक्त केन्द्रों में सुविधाओं के सुधार हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


उन्होंने इंदौर जिले की जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का भी अवलोकन किया और इंदौर जिले को दिव्यांग पुनर्वास हेतु मिले राष्ट्रीय सम्मान के लिये बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह स्वच्छता में इंदौर नंबर वन है उसी तरह दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए भी इंदौर नंबर वन रहेगा। उन्होंने जिले में दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिये किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। इस दौरान संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुचिता तिर्की सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें