फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: कोरोना ने एक और पत्रकार को छीना, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटेरिया का निधन

Thu, 13 May 2021 01:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटेरिया का बुधवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमण की वजह से वह कई दिनों से बीमार थे, इंदौर के निजी अस्पताल में शिव अनुराग पटेरिया ने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 
विज्ञापन
शिव अनुराग पटेरिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटेरिया का बुधवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमण की वजह से वह कई दिनों से बीमार थे, इंदौर के निजी अस्पताल में शिव अनुराग पटेरिया ने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत भाजपा नेता उमा भारती समेत अन्य नेताओं और पत्रकारों ने शोक जताया है। 

विज्ञापन


1978 में छतरपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की
शिव अनुराग पटेरिया राज्य में लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। आंचलिक पत्रकार के तौर पर 1978 में उन्होंने छतरपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में उन्होंने अपनी सेवा दी। रीवा, इंदौर समेत अन्य जगहों पर पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन भूमिका निभाई। पत्रकारिता में अच्छे कामों के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। अनुराग पटेरिया को प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता पुरस्कार, राजेंद्र माथुर फैलोशिप, मेदिनी पुरस्कार, डॉ. शकरदयाल शर्मा सम्मान सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

कमलनाथ समेत अन्य नेताओं ने दुख व्यक्त किया
शिव अनुराग पटेरिया के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा ' 'वरिष्ठ पत्रकार  शिव अनुराग पटेरिया के दुखद निधन का समाचार से दुखी हूं, वे एक सरल , सहज स्वभाव के होकर मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।' वहीं उमा भारती ने लिखा 'मेरा भाई शिव अनुराग पटेरिया नहीं रहा, श्रद्धांजलि।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें