फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र: एक ही बाइक पर सवार थी पूरी बारात, रोका तो परिवार के मुखिया ने दिया ऐसा जवाब, नतमस्तक हो गए पुलिसकर्मी

Wed, 05 May 2021 01:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में एक बाइक चालक चार बच्चों और एक महिला को बैठाकर ले जा रहा था। जब बाइक पर सवार इस कुनबे को पुलिस ने हनुमान चौराहे पर रोका, तो परिवार के मुखिया ने बड़े ही भोलेपन से सवाल पूछा कि हम सबने मास्क पहन रखा है, फिर क्यों रोका जा रहा है। 
विज्ञापन
गुना में एक बाइक पर सवार पूरा कुनबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तस्वीर गुना जिले के हनुमान चाैराहे की है। दरअसल, गुना में एक बाइक चालक चार बच्चों और एक महिला को बैठाकर ले जा रहा था। जब बाइक पर सवार इस कुनबे को पुलिस ने हनुमान चौराहे पर रोका, तो परिवार के मुखिया ने बड़े ही भोलेपन से सवाल पूछा कि हम सबने मास्क पहन रखा है, फिर क्यों रोका जा रहा है। 

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बाइक पर जा रहे परिवार को हनुमान चौराहे पर रोक लिया। इस पर परिवार के  के मुखिया रतन जाटव ने भाेलेपन से पूछा कि हम सबने मास्क लगा तो रखा है, फिर क्यों रोका जा रहा? यह जवाब सुनकर वहां खड़े पुलिसकर्मी नतमस्तक हो गए।

बता दें कि रतन शिवपुरी से यहां तक 100 किलोमीटर का सफर तय कर चुका था। उसे पास के बांसखेड़ी गांव में अपने साले की शादी में जाना था। इस मामले में कार्रवाई की जाती, तो रसीदें कटती चली जाती। एक बाइक पर दो से ज्यादा लोग, हेलमेट नहीं, कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन और भी कई नियमों का उल्लंघन हुआ। आखिर पुलिस ने 250 रुपये का चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार रोकने के लिए शादी समारोह में सिर्फ 20 लोगों के आने को इजाजत दी गई है। यानी कि शादी में एक पक्ष से अधिकतम 10 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस मामले में छह बाराती एक ही बाइक पर थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें