फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी को हारता देख कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दिल का दौरा पड़ने से मौत, मतगणना केंद्र पर ही गिरे

Thu, 23 May 2019 02:07 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं पार्टी के लिए मध्यप्रदेश से भी एक बुरी खबर है। सीहोर में एक मतगणना केंद्र पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर को दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती देखने पहुंचे थे, लेकिन अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़े। कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस की हार का गम नहीं उठा पाए और उनको दौरा पड़ गया। 

मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीहोर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पर आए थे। तभी वो नतीजे देखते हुए गश खाकर कुर्सियों पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलती दिख रही है। रुझानों में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को एक पर बढ़त मिली है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें