फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: दूध, घी और पनीर के 14 सैंपल भेजे गए भोपाल, राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में फेल होने पर होगी कार्रवाई

Sat, 27 Jan 2024 09:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Khargone: जिले में मिलावट से मुक्ति का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को इस अभियान के तहत जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले भर में कई खाद्य पदार्थों से जुड़े संस्थानों पर पहुंचकर दूध, घी और पनीर के नमूने लिए। इस दौरान इकट्ठा किए गए सैंपल में से कुल 14 सैंपलों को राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भी भेजा गया। 

विज्ञापन
दूध, घी और पनीर के 14 सैंपल भेजे गए भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन जिले के आमजन को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार 27 जनवरी को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों के डेयरी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया और उन प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किये।

विज्ञापन


इन संस्थानों के लिये गए सैंपल
जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने श्री कृष्णा डेयरी मंडलेश्वर से दूध एवं पनीर के नमूने लिए तो वहीं मां अन्नपूर्णा डेयरी एवं स्वीटस मंडलेश्वर से मावा और घी का नमूने एकत्रित किये। इसके साथ ही नारायण दूध डेयरी भावसार मोहल्ला खरगोन से घी का, राधेकृष्णा दूध डेयरी भावसार मोहल्ला खरगोन से दूध का, यादव श्री एजेंन्सी डेयरी विवेकानंद कालोनी खरगोन से दूध का, नर्मदे हर दूध डेयरी सीता वल्लभ मार्केट से दूध का, सुनिल कुशवाह ग्राम मेंनगांव गोपाल पूरा फाटा से दूध का, सुखदेव ग्राम नारायणपुरा गोपाल पूरा फाटा खरगोन से दूध का, राहुल ग्राम बडी छालपा गोपाल पूरा फाटा खरगोन से दूध का, नानुराम ग्राम छोटी छालपा गोपाल पूरा फाटा खरगोन से दूध का, धीरज ग्राम छोटी छालपा गोपाल पूरा फाटा खरगोन से दूध का, मयाराम ग्राम टेमरनी गोपालपूरा फाटा खरगोन से दूध के नमूने संग्रहित किये।

लगातार जारी रहेगी इसी तरह की कार्रवाई
बता दें कि खाद्य सुरक्षा अधकारियों ने संग्रहित किये गए कुल 14 नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे। जिनमें जांच के बाद संबंधित विकेताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जावेगी। इसके साथ ही आने वाले समय में भी इसी तरह सभी जगह विशेष अभियान चलाकर दूध एवं दूध से बने खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्रवाई करने की बात अधिकारियों ने कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें