फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: 39 बेरोजगारों को उपलब्ध कराए रोजगार के अवसर, जिला प्रशासन ने लगवाया था रोजगार शिविर

Sat, 27 Jan 2024 09:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Khargone: जिले में शनिवार को बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला प्रशासन खरगोन के सहयोग से किए गए इस आयोजन में जिलेभर के कई युवाओं ने आकर अपने लिए रोजगार की तलाश की, तो वहीं इनमें से 39 युवाओं की तलाश पूरी भी हुई और उन्हें इस रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए।

विज्ञापन
39 बेरोजगारों को उपलब्ध कराए रोजगार के अवसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन नगर के जिला पंचायत सभागृह में शनिवार को रोजगार से शिविर लगाया गया था। जिले के बेरोजगार युवक युवतियों हेतु लगाए गए इस रोजगार शिविर को म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला प्रशासन खरगोन के सहयोग से लगाया गया था। इस शिविर में मारूती सुजुकी लिमिटेड अहमदाबाद, आरसेटी खरगोन, जेआईटी बोरावां, डेक्कन टेक्नालॉजी सहित प्रशांति एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी जैसी कई संस्थााओं ने प्रतिभाग किया था। इस रोजगार शिविर में मुख्य रूप से सिकलीगर समुदाय के बेरोजगार युवक युवतियों के साथ-साथ जिले के अन्य कई बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया ।

विज्ञापन


जिले के 39 बेरोजगार युवाओं का हुआ चयन
जिले स्तरीय लगाए गए इस शिविर के माध्यरम से उपरोक्त संस्थाओं के द्वारा कुल 87 युवाओं का पंजियन किया गया था, जिनमें से कुल 39 युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाये गये। इस कार्यक्रम के आयोजन में जिला परियोजना प्रबंधक रमाकांत पाटीदार, जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार रीना गुप्ता, युवा सलाहकार सावन पाटीदार, जिला प्रबंधक सामुदायिक संस्थांगत प्रशिक्षण शिवकन्या सिसौदिया सहित विकासखण्ड जिला स्तरीय अमला मौजूद रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें