फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naqvi Khandwa Visit: मुख्तार नकवी बोले- किसी भी वर्ग के साथ काम में कमी नहीं की, वोट में कंजूसी क्यों करे कोई

Tue, 03 Oct 2023 07:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिहार में हुए जातिगत जनगणना और अपनी पार्टी को लेकर बड़ी बात कही है। नकवी ने कहा, हम सबका वोट और सबका सहयोग चाहते हैं।
विज्ञापन
और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आगामी विधानसभा चुनाव के चलते चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे। वे यहां अपने दो दिन के प्रवास पर आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को एक राष्ट्रवादी पार्टी बताते हुए एक ओर जहां कांग्रेस-कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा तो वहीं अल्पसंख्यक वोट और मुस्लिम मतदाता के साथ ही बीजेपी से मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट देने पर भी खुलकर बात की।

विज्ञापन


बिहार में हुई जातिगत जनगणना पर बोलते हुए नकवी ने कहा, वहां पर जातिगत जनगणना तो नहीं हुई है, सर्वेक्षण हुआ है, या सर्वे हुआ है शायद। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उस पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं, जो लोग कंपटिशन में लगे हैं कि कैसे इसका क्रेडिट लिया जाए, उसके पीछे उनकी नियत में कहीं न कहीं खोट है।



मियां के बीजेपी को वोट न देने पर यह बोले नकवी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा के मुसलमानों (मियां) के 10 साल तक बीजेपी को वोट न देने के सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने खंडवा प्रवास के दौरान कहा, भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है और एक राष्ट्रीय पार्टी है। हम समाज के सभी वर्गों का सहयोग भी चाहते हैं और वोट भी चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब हमने समाज के किसी भी वर्ग के साथ काम में कमी नहीं की तो, कोई भी वर्ग हमारे साथ वोट में कंजूसी क्यों करे। हालांकि, इसके आगे बिसवा सरमा के मियां के वोट न देने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने इस पर और कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


सच्चर कमेटी की सिफारिश को लागू करने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा, उन्हें तो लगता है कि सच्चर कमेटी समाज के साथ बहुत बड़ा धोखा था। कांग्रेस पार्टी ने अपनी नाकामियों को छुपाने और उन पर पर्दा डालने के लिए सच्चर कमेटी का झुनझुना और शगुफा समाज के और लोगों के सामने रखा और इससे उन्होंने लोगों के हित को हाईजैक किया।

मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट देने पर यह बोल नकवी
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश में अपने संभावित उम्मीदवारों की दो लिस्ट अब तक जारी कर दी है। हालांकि, इसमें किसी भी मुस्लिम दावेदार को टिकट न दिए जाने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि जो भी पार्टी, जिन स्थानों पर भी हमारे नीचे से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ता हैं उनके फीडबैक के आधार पर जो भी उम्मीदवार जहां पर भी हैं, वह आपके सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें