फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: इंदौर सांसद के सामने भाजपा कार्यालय में लगे खंडवा विधायक के लिए मुर्दाबाद के नारे, हुआ हंगामा

Mon, 02 Oct 2023 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा पहुंचे इंदौर सांसद शंकर लालवानी के सामने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। यहां खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के समर्थक और विरोधी गुट दोनों आमने-सामने हो गए और नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन
खंडवा के भाजपा कार्यालय में विधायक देवेंद्र वर्मा के खिलाफ नारेबाजी हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। सोमवार दोपहर खंडवा पहुंचे इंदौर सांसद शंकर लालवानी के सामने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। यहां खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के समर्थक और विरोधी गुट दोनों आमने-सामने हो गए और नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खंडवा निगम में एमआईसी सदस्य के पति और पूर्व पार्षद रहे भाजपा नेता दीना पंवार इस बार विधायक के पद के दावेदार हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने समर्थकों संग आज विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालाँकि इस दौरान वहां मौजूद सांसद लालवानी ने दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सत्ता पक्ष सहित विपक्ष भी लगातार कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जीत के मंत्र देने में लगा हुआ है। ऐसी ही एक चुनावी रणनीति की बैठक के चलते सोमवार दोपहर इंदौर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लालवानी खंडवा पहुंचे थे। वे यहां इंदिरा चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र देने आए थे। इस दौरान अचानक भाजपा कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दरअसल यहां सांसद के सामने ही कुछ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के लिए मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। विधायक समर्थकों ने अपने नेता के खिलाफ नारे लगते देख समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद देखते ही देखते पूरे भाजपा कार्यालय का माहौल गर्मा गया। हालांकि इस दौरान हंगामा होते देख इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बीचबचाव कर हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर पूरा मामला शांत करवाया । 
विज्ञापन


सांसद बोले नहीं लगे किसी के पक्ष में नारे
इधर इस पूरे मामले को लेकर इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने सफाई पेश करते हुए मीडिया से कहा कि "ये शक्ति प्रदर्शन नहीं है, परिवार बड़ा है। सब को अपनी बात कहने का अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनती है, और आगे तक पहुंचाती है। कार्यकर्ताओ में उत्साह है। यह भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय है, यहां किसी के पक्ष में नारे नहीं लगे बल्कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नारे लगे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें