फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

Mon, 15 May 2023 11:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

 बैंक में लगी आग से कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी किया जाना बाकी है। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट शर्किट से लगी है। 
विज्ञापन
खंडवा के बैंक में लगी आग बुझाती फायर ब्रिगेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में सोमवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। आग बुझाने में नगर निगम के 3 फायर फाइटर की मदद से लगभग 1 घंटे में 6 से अधिक राउंड पानी डाला गया। जिसके बाद बैंक में लगी आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा के शिवाजी चौक स्थित देना बैंक से मर्ज होकर बनी बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में सोमवार रात 9 बजे आग लग गई। बैंक के आसपास मौजूद राहगीरों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिस पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। नगर निगम खंडवा की तीन फायर फाइटर गाड़ियों की मदद से 6 राउंड पानी डाला गया और आग पर काबू पाया गया। बैंक में लगी आग से कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी किया जाना बाकी है। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन वहां मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट शर्किट से लगी है। 

 
विज्ञापन

लोगों ने बैंक की खिड़की में लगे शीशे तोड़े जिससे आग बुझाने में मदद मिली। - फोटो : सोशल मीडिया
आम लोगों ने बगैर सुरक्षा उपकरण तोड़े खिड़की के कांच
बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में लगी आग ब्रांच के अंदर ही धधक रही थी एवं उसका धुंआ छत से भारी मात्रा में निकलता हुआ दिख रहा था। जिसके बाद फायर फाइटर टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। ब्रांच में लगी आग की लपटें मात्र एक खिड़की के माध्यम से बाहर दिख रही थीं। जिसके बाद आस-पास मौजूद आम लोगों के साथ ही एक पुलिस जवान ने बगैर किसी सुरक्षा उपकरण के खिड़की के कांच तोड़ने में फायर फाइटर टीम की सहायता की, जिससे पानी अंदर जा सका और आग पर काबू पाया गया। 

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात 
 खंडवा सीएसपी पूनम सिंह यादव ने बताया कि, पुलिस कंट्रोल रूम को शिवजी चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से धुंआ निकलने संबंधी सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल फायर ब्रिगेड को कंट्रोल रूम से रवाना किया गया। साथ ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद लगभग 1 घण्टे में आग पर काबू पा लिया गया है। सीएसपी यादव के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारण अभी अज्ञात है, जिसकी जांच करने के बाद ही बताया जा सकता है कि किस कारण से आग लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें