फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महानगरी एक्सप्रेस में पथराव से टूटा एसी क्लॉस का कांच, कटनी स्टेशन पर एक घंटे रुकी रही ट्रेन

Sat, 14 Sep 2024 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

महानगरी एक्सप्रेस में पथराव से एसी क्लॉस का कांच टूट गया। कटनी स्टेशन पर एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही। रेल अधिकारी और आरपीएफ ने जांच की।
विज्ञापन
महानगरी एक्सप्रेस में पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी रेल विभाग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन क्रमांक 22177 महानगरी एक्सप्रेस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों के पथराव से एसी क्लॉस का पूरा कांच चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही की घटना से किसी यात्री को चोट नहीं आई। लेकिन पूरे मामले पर रेल अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कटनी-जबलपुर रेलखंड के निवार और संसारपुर स्टेशन के बीच शनिवार देर शाम अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलती ट्रेन में पथराव किया था, जिससे महानगरी के एसी कोच के A2 क्लॉस के बर्थ नंबर 19 का मजबूत कांच टूट गया। अचानक टूटे कांच से पूरे यात्रियों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी रेलवे के हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करते हुए पहुंचाई थी। आरपीएफ के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुड़वारा आरपीएफ प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम को निवार और संसारपुर के बीच के इलाके में भेज कर पूछताछ जांच करवाया गया। लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। 

मामले की जानकारी देते हुए कटनी स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे ने बताया कि डाउन महानगरी एक्सप्रेस क्रमांक 22177 में पथराव की सूचना मिलते ही पूरा स्टेशन अलर्ट मोड में गया। कटनी जंक्शन में ट्रेन रुकते ही रेल अधिकारियों के साथ आरपीएफ की टीम ने कोच में जाकर मामले की जांच की और मौजूदा यात्रियों से घटना से जुड़ी जानकारी पर पंचनामा बनाया, जिसके बाद सीएनडब्लू के कर्मियों में ट्रेन से डाले कांच को साफ करते हुए विंडो को कवर करते हुए हैवी टैप से सील किया। इस एक घंटे चली प्रॉसेस के बाद ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। फिलहाल, घटना किसके द्वारा अंजाम दी गई, इसका अब तक पता नहीं चल सका। आरपीएफ सहित रेल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें