फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर में सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी जननी एक्सप्रेस, गर्भवती महिला समेत चार की मौत

Thu, 28 Oct 2021 07:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-30 पर भीषण हादसा हुआ। पनागर रुद्राक्ष ढाबे के सामने खड़े ट्रक में पीछे से जननी एक्सप्रेस टकरा गई। गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
जबलपुर में हादसे के बाद जननी एक्सप्रेस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-30 पर भीषण हादसा हुआ। पनागर रुद्राक्ष ढाबे के सामने खड़े ट्रक में पीछे से जननी एक्सप्रेस टकरा गई। गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। गर्भवती महिला का पति और सास घायल हैं। इस हदय विदारक घटना के कारण नए मेहमान के आगमन की खुशी मातम में तब्दील गई। 
विज्ञापन


पनागर थाना प्रभारी आरके सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के ग्राम इंदबार निवासी रेखा बाई उम्र 25 साल को डिलीवरी के लिए कटनी में भर्ती करवाया गया था। हालत खराब होने के कारण महिला को डिलीवरी के लिए जबलपुर रिफर किया गया था। जननी एक्सप्रेस क्रमांक एमपी 34 डी 2786 में गर्भवती महिला को लेकर उसका पति राजकुमार रावत उम्र 29 साल, सास गीता बाई उम्र 50 साल, देवरानी पनिया बाई उम्र 19 साल, भाई छोटू यादव उम्र 18 साल, चालक विजय यादव तथा उसके दोस्त घुन्नू यादव उम्र 18 साल जबलपुर के लिए रवाना हुए थे।

रात लगभग साढे 12 बजे हाई-वे स्थित रूद्राक्ष ढाबा के समीप पहले से खड़े ट्रक क्रमांक एमपी04 एचई 6134 से जननी एक्सप्रेस जा टकराई। तेज रफ्तार में होने के कारण जननी एक्सप्रेस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे। इस घटना में घून्नू यादव, पनिया बाई तथा छोटू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने में अन्य घायलों को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल अस्तपाल भिजवा दिया था। गर्भवती महिला तथा बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। जननी एक्सप्रेस में फंसे शवों को निकालने में लगभग दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें