मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर और डीजल 110 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। इसकी तरह ही छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे बालाघाट जिले में पेट्रोल की कीमत 119.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
मध्यप्रदेश के सीमावर्ती अनूपपुर जिले में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर और डीजल 110 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया। इसी तरह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे बालाघाट जिले में पेट्रोल की कीमत 119.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे अनूपपुर के बिजुरी कस्बे में पेट्रोल पंप के मालिक अभिषेक जायसवाल ने कहा कि मंगलवार को 36 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल कीमत 120.4 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत 37 पैसे की वृद्धि के बाद 109.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
जायसवाल ने कहा कि पेट्रोलियम जिला मुख्यालय से लगभग 250 किलोमीटर दूर जबलपुर तेल डिपो से अनूपपुर लाया जाता है इसलिए उच्च परिवहन लागत के कारण राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में जिले में ईंधन महंगा है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिकों के अनुसार सीमावर्ती जिलों में ईंधन का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है क्योंकि ज्यादातर वाहन मालिक महाराष्ट्र या छत्तीसगढ़ से ईंधन भरना पसंद करते हैं क्योंकि वहां पेट्रोल और डीजल सस्ता है।