फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सोशल मीडिया पर डाले चाकू पिस्टल के साथ फोटो, पुलिस ने पकड़ा तो गिड़गिड़ाने लगे

Sun, 25 Feb 2024 07:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वीडियो डालने वाले तीन युवकों को पकड़ा है। तीनों पर कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
कुलदीप उर्फ चना पुत्र जीतू ने पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाला और पकड़ा गया। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बदमाशों ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो-वीडियो डाले। यह वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच ने तुरंत तीन ऐसे बदमाशों को पकड़ा। इसके बाद वे क्राइम ब्रांच के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जयराज (23) पुत्र अनिल कदम निवासी सूर्यदेव नगर सोशल मीडिया पर चाकू के साथ अपना फोटो पोस्ट किया। क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया संभालने वाली यूनिट को इसकी जानकारी लगी। पुलिस की पकड़ में आते ही जयराज माफी मांगने लगा। कहा अब वह इस तरह के फोटो वीडियो नहीं डालेगा। वहीं एक अन्य बदमाश कुलदीप उर्फ चना पुत्र जीतू ने भी सोशल मीडिया पर पिस्टल का वीडियो अपलोड किया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह माफी मांगने लगा। एक अन्य बदमाश ने भी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था उसे भी पुलिस ने पकड़ा तो वह भी माफी मांगने लगा। सभी पर पुलिस ने मामले दर्ज करके कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें