फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: डिपो मैनेजर डकैती- बदमाशों को खोजने के लिए पुलिस की चार टीमों का झाबुआ,सरदारपुर, कुक्षी में डेरा

Sun, 25 Feb 2024 06:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डकैैत डिपो मैनेजर की कार भी लेकर भागे थे। कार से धार और सरदारपुर क्षेत्र के टोल नाकों से टोल टैक्स फास्टटैक के जरिए कटा। इसके बाद पुलिस ने झाबुआ क्षेत्र पर ही फोकस कर रखा है। 
विज्ञापन
डिपो मैनेजर के यहां डकैती। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की लंदन विलाज टाउनशिप मेें डिपो मैनेजर के यहां हुई डकैती में आदिवासी अंचल के गिरोह का हाथ है। सरदापुर क्षेत्र में मिली कार के आसपास के 50 किलोमीटर के दायरे में बदमाशों की खोजबीन के लिए चार पुलिस पार्टी डेरा डाले हुए है। जिसमें दस से ज्यादा अफसर और 30 पुलिस जवान शामिल है।

झाबुआ, सरदारपुर और कुक्षी क्षेत्र के पुराने बदमाशों की जन्मकुंडली खंगाली जा रही है। स्थानीय अफसरों की मदद से कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया गया है, लेकिन अभी पुलिस के पास ठोस सुराग हाथ नहीं लगेे है।

डकैैत डिपो मैनेजर की कार भी लेकर भागे थे। कार से धार और सरदारपुर क्षेत्र के टोल नाकों से टोल टैक्स फास्टटैक के जरिए कटा। इसके बाद पुलिस ने झाबुुआ क्षेत्र पर ही फोकस कर रखा है,क्योकि सीसीटीवी कैमर मेें दर्ज हुई बदमाशों की आवाज में उनकी बोली भी वैसी है, जैसीआदिवासी क्षेत्रों मेें बोली जाती है।

टाउनशिप तय थी, लेकिन डकैती के लिए बंगला अचानक चुना

बदमाशों ने लंदन विलाज टाउनशिप मेें पेट्रोलियम कंपनी के डिपो मैैनेजर के यहां डाका डाला, लेकिन वहां ज्यादा सामान नहीं मिला,जो कार लूट कर ले गए थे, वे भी बदमाशों ने छोड़ दी।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों का कहना है कि बदमाशों ने काॅलोनी की रैकी तो कर रखी थी,लेकिन किस घर में डाका डालना है, इसका फैसला काॅलोनी में घुसने के बाद ही लिया होगा। पुलिस आसपास की टाउनशिपों मेें काम के लिए आए मजदूर परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। आशंका हैै कि डेरों पर रहने वाले परिवारों केे किसी सदस्यों का हाथ डकैती मेें हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें