फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जज बोले- जल्दी न्याय मिलना चाहिए, सीएम बोले- जजों की संख्या बढ़ाएंगे, जल्दी न्याय मिलेगा

सार

बौद्धिक संपदा पर आयोजित कार्यक्रम में जजों ने रखी अपनी राय, मुख्यमंत्री ने कहा सरकार सुशासन के लिए हर कदम पर साथ है। 
 
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीएम और जज। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेके माहेश्वरी ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि न्याय जल्दी मिलना चाहिए और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास तेज होना चाहिए। उनकी बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मप्र में जजों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि न्याय में देरी न हो। 

विज्ञापन

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में बौद्धिक संपदा पर आयोजित कार्यक्रम में जस्टिस माहेश्वरी ने कहा कि एआई, सोशल मीडिया जैसी चुनौतियां सामने खड़ी हैं। हमें आज धर्म के उस रास्ते को याद करना है, जिसमें सुशासन प्राथमिकता होता था और तुरंत न्याय दिया जाता था।

विक्रमादित्य के राज में तुरंत न्याय मिलता था
माहेश्वरी ने अपने संबोधन में आनलाइन पायरेसी, सोशल मीडिया के वायरल ट्रेंड जैसे विषयों पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि आज मप्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन नगरी से आते हैं, जो राजा विक्रमादित्य की नगरी है। विक्रमादित्य को अपने न्याय के लिए जाना जाता है। उनके राज में तुरंत न्याय मिलता था। हमें भी इस व्यवस्था को आगे बढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन


हर संभव प्रयास करेंगे : सीएम
जस्टिस माहेश्वरी के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम इस परेशानी को समझते हैं कि जजों की संख्या कम है। हम सब मिलकर इस विषय पर काम करेंगे ताकि जजों पर भार कम हो और जनता को भी जल्द न्याय मिले। सरकार इस विषय में हरसंभव प्रयास करेगी। 

आयुष्मान में दांत के इलाज के लिए 
सिफारिश करेंगे : मोहन यादव

न्यायाधीशों की संगोष्ठी के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने 30वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इंप्लांटोलॉजिस्ट में शामिल हुए। यहां पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड में दांतों का इलाज नहीं होता है। दंत चिकित्सा का भी आयुष्मान कार्ड में इलाज हो, इसके लिए मैं सरकार से सिफारिश करूंगा। उन्होंने कहा, सरकार ने नई पॉलिसी बनाई है, इसमें गरीबों को भी इलाज के लिए जरूरत पड़ी तो एयर एम्बुलेंस से बाहर भेज कर इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कहा चिकित्सा क्षेत्र में मध्य प्रदेश में निवेशकों को 40% सब्सिडी दी जाएगी।

विधायक मधु वर्मा से मिलने पहुंचे सीएम
शनिवार को सीएम ने इंदौर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अभय प्रशाल में आयोजित बिजनेस एक्सपो का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव राऊ के विधायक मधु वर्मा से मिलने विशेष जुपिटर हॉस्पिटल पहुंचे। बता दें, वर्मा चार दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हार्टअटैक आया था। समय रहते सीपीआर दे दिया। अब जल्द ही उनकी बायपास सर्जरी कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें