फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नायता मुंडला बस स्टैंड 16 फरवरी से होगा शुरू, दो बस स्टैंड होगे शिफ्ट

Thu, 08 Feb 2024 10:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नायता मुंडला बस स्टैंड शहर के मध्य हिस्से राजवाड़ा से 8 किलोमीटर दूरी पर है। इस कारण से पर्यटकों को मध्य हिस्से तक आना मुश्किल होगा। वहां फिलहाल लोक परिवहन के साधन भी कम है। इसके अलावा रिक्शा भी कम चलते है। 
विज्ञापन
नायता मुंडला स्टैंड का दौरा कलेक्टर ने किया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंद्रह करोड़ की लागत से नायता मुंडला क्षेत्र में बनाया गया बस स्टैंड का संचालन 16 फरवरी से शुरू होगा। इस स्टैंड में नवलखा और तीन इमली बस स्टैंड शिफ्ट होंगे। इसका निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया है।

विज्ञापन


दो बस स्टैंडों के शिफ्ट होने से शहर में सैकड़ों बसों की आवाजाही कम होगी और ट्रैफिक आसान होगा। गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने नए बस स्टैंड का अवलोकन किया। उन्होंने बस स्टैंड के पहुंच मार्ग को सुधारने के निर्देश दिए।

इंदौर के आरई-2 मार्ग पर बने इस बस स्टैैंड से रोज 650 बसों का संचालन हो सकेगा। 30 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। महाराष्ट्र की तरफ से अाने वाली बसें नए बस स्टैंड पर रुकेगी। मुबंई, भुसावल, नागपुर, जलगांव, नासिक रुट की बसें यहां रुकेगी।

यहां आधुनिक सुविधाएं भी यात्रियों के लिए मुहैया की गई है। 15 से ज्यादा टिकट खिड़कियों के अलावा फूड जोन, वेटिंग रुम, पूछताछ केंद्र, चालकों के लिए विश्राम कक्ष सहित अन्य सुविधाएं रहेगी। इस स्टैैंड तक के पहुंच मार्ग में कुछ बाधक निर्माण थे, जिन्हें प्रशासन ने कुछ समय पहले हटाया है, लेकिन अभी भी सड़क चौड़ी नहीं है।

स्टैंड तक जाना मुश्किल

नायता मुंडला बस स्टैंड शहर के मध्य हिस्से राजवाड़ा से 8 किलोमीटर दूरी पर है। इस कारण से पर्यटकों को मध्य हिस्से तक आना मुश्किल होगा। वहां फिलहाल लोक परिवहन के साधन भी कम है। इसके अलावा रिक्शा भी कम चलते है। कलेक्टर ने स्टैंड तक यात्रियों के जाने के लिए लोक परिवहन बढ़ाने के निर्देश भी अफसरों को दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें