कार्यशाला में भाजपा के संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम।
- फोटो : amar ujala digital
विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा फिर इलेक्शन मोड में आ गई है। पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो चुके है। इंदौर में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि हम पिछले एक वर्ष से बूथ विस्तार का कार्य कर रहे हैं।
इस वजह से 2018 के चुनाव चुनाव की अपेक्षा इस बार विधानसभा चुनाव में हमने नौ प्रतिशत ज्यादा वोट हासिल किए है, अब हमें लोकसभा चुनाव में दस प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करना है। इंदौर सफाई में नंबर वन है। अब हमें इस लोकसभा सीट को सर्वाधित वोटों से जीतने वाली लोकसभा सीट बनाने का लक्ष्य रखना होगा।
बैठक मेें बताया गया कि गांव चलो बूथ चलो अभियान का उद्देश्य इंदौर के 1604 बूथों तक फरवरी माह के तीन दिनों में लगातार तीन दिन तक 24 घंटे संपर्क करना है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर समाज के अलग-अलग घटक से संवाद स्थापित करेंगे, ताकि लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटा सके।
बैठक में एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी और बताया कि अभियान तीन चरणों में होना है। प्रथम चरण के अंतर्गत 20 जनवरी से 3 फरवरी तक सारी तैयारियां पूर्ण करना है उसके पश्चात दूसरे चरण में 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच कार्यकर्ताओं को प्रवास करना है जिसके अंतर्गत इंदौर नगर में 9 से 11 तारीख तक कार्यकर्ता प्रवास करेंगे और तीसरा चरण 14 फरवरी को जिसमें अभियान की समीक्षा बैठक होगी। बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे सहित अन्य नेता मौजूद थे।