फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जिंसी हाट मैदान के हाॅकर जोन का शुभारंभ हुआ नहीं और हो गया ये हाल

Sun, 19 May 2024 07:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कुछ दिनों पहले जोन का दौरा किया था और कहा था कि इतवारिया बाजार पर सड़क पर सामान बेचने वालों को हाॅकर जोन में जगह दी जाएगी, लेकिन बात ठंडे बस्ते में चली गई। अब उजाड़ हो चुकी जगह पर व्यापारी खुद आने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
हाॅकर जोन का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें फुटपाथों पर काम करने वालों को व्यवस्थित हाॅकर जोन की व्यवस्था नगर निगम ने की। जिंसी हाट मैदान पर लाखों रुपये खर्च कर नगर निगम ने हाॅकर जोन बनाया।उसका शुभारंभ होने से पहले वह उजाड़ हो गया। जोन के शेड जगह-जगह से टूट गए और टाईल्स भी उखड़ गई थी।

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कुछ दिनों पहले जोन का दौरा किया था और कहा था कि इतवारिया बाजार पर सड़क पर सामान बेचने वालों को हाॅकर जोन में जगह दी जाएगी, लेकिन बात ठंडे बस्ते में चली गई। अब उजाड़ हो चुकी जगह पर व्यापारी खुद आने के लिए तैयार नहीं है। हाॅकर जोन में करीब 80 से ज्यादा व्यापारियों के लिए जगह बनाई गई थी। यहां पेयजल, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था भी की गई है।

तेज बारिश और हवा के कारण फट गए शेड

जिंसी हाट में रहने वाले नौशाद खान ने बताया कि हाॅकर जोन में घटिया किस्म के शेड लगाए गए थे। वे सालभर भी ठीक से नहीं चल पाए। वैसे उन्हें बारिश से बचने के लिए लगाया गया था, लेकिन वे खुद तेज हवा और बारिश नहीं झेल पाए। अब शेड पर बच्चे रस्सी बांध कर झूला झूलते है।

विज्ञापन


रहवासी इमरान ने बताया कि यहां कोई व्यापार करने नहीं आता। गंदगी के कारण बैैठना मुश्किल होता है। रात को हाॅकर जोन असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गए है। वे यहां आकर नशा करते है। कई बार हमनें नगर निगम के अफसरों को शिकायत की, लेकिन वे देखरेख नहीं करते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें