इंदौर में रविवार को सूरज ने आग उगली। लोग घरों में ही पंखे, कूलर और एसी के बीच कमरों मेें दिनभर कैैद रहने को मजबूर रहे। इस सीजन मेें पहली बार तापमान 43.1डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा,हालांकि दिन में सूरज बादलियों में भी कई बार छुपा रहा। इस कारण थोड़ी राहत रही,लेकिन गर्म हवा के थपेड़ो से लोग हलाकान रहे। शाम को भी उमस और गर्मी से शहरवासियों को राहत नहीं मिली। रविवार को गर्मी ने दो साल का रिकार्ड तोड़ा। इससे पहले वर्ष 2022 में तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंचा था।
मई के दूसरे सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। बारिश और तेज हवाएं भी चली,लेकिन आधा मई बीतने के बाद अब गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शनिवार को पारा 41 डिग्री तक पहुंच चुका था और मौसम विभाग ने लगातार तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी की थी।
मई मेें दिखाया गर्मी ने असर
मई में आमौतर पर पारा 38 से 39 डिग्री तक रहा।15 मई से तापमान में लगातार इजाफा होता रहा। 17 मई को तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ने के कारण हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती हैै। मौसम विभाग के अनुसार नार्थ-ईस्ट राजस्थान में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इस कारण पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी पारा 40 डिग्री से ज्यादा रह सकता है।
इंदौर में मई माह में सर्वाधिक तापमान 31 मई 1994 को गया था। तब पारा 46 डिग्री तक पहुंचा था,जबकि दशक में सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री 19 मई को 2016 तक पहुंचा था।
एक नजर पिछले 10 सालों में मई के मौसम पर -
वर्ष अधिकतम तापमान तारीख न्यूनतम तापमान तारीख
2014 -43.2 -30 -20.6- 6
2015- 43.5 -19 -23.2 -16
2016- 44.5 -19 -19.9- 9 -20.
2017- 42.8- 26 -19.6- 9-
2018 -43.2 -29- 22.6- 4
2019- 42.5 -29,31- 21.2- 5
2020- 42.4 -25,26- 22.5 -11
2021 40.6 1 21 20 29.8
2022 43.4 13 23 4 0
2023 42.7 13 18.9 1 76.8
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)