फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पब में नहीं घुसने दिया तो किए फायर, दो लोगों को लगी गोलियां

Sun, 18 Sep 2022 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पब में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। पब में नहीं घुसने देने से नाराज युवक ने पांच फायर किए। पब संचालक और उसके दोस्त के पैर में गोलियां लगी हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
पब संचालक को पैर में गोली लगी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक तरफ नाइट कल्चर लाकर विकास की नई गाथा लिखी जा रही है तो दूसरी तरफ बढ़ते अपराध बदनाम कर रहे हैं। नाइट कल्चर लागू होने के तीसरे ही दिन रात में पब में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। पब में नहीं घुसने देने से नाराज युवक ने पांच फायर किए। पब संचालक और उसके दोस्त के पैर में गोलियां लगी हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला विजय नगर क्षेत्र के जेमेनी बिल्डिंग के बाहर स्थित पब का है। टीआई रवींद्र गुर्जर ने बताया कि सोमी उर्फ सोनी यादव बीती रात पब में पहुंचा था। पर बाउंसरों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। सोमी के साथ कुछ परिजन भी थे। सोमी ने बाउंसरों से बहस की। पब संचालक पीयूष पवार भी पहुंच गए, पर सोमी ने उनसे भी बदतमीजी की। परिजनों ने सोमी को पकड़कर कार में बैठा दिया।  

घटना के कुछ देर बार सोमी फिर पब पहुंचा और उसने पब पर गोलियां चला दी। पांच बार फायर किए। इससे पब संचालक पीयूष पिता सत्यनारायण पंवार निवासी राधा रामेश्वर रीजेंसी बंगाली चौराहा और राजपूत ढाबा के मालिक राहुल पिता लाल सिंह चौहान निवासी पिगडंबर को पैर में गोलियां लगी हैं। दोनों को निजी अस्पताल लाया गया है, आरोपी भी फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि कार में बैठकर ही सोमी ने गोली चलाई थी। पुलिस ने कार से आरोपी का पता लगाया और उसके घर दबिश दी पर वह नहीं मिल सका। कार ओमेक्स सिटी में मिली है। पुलिस के मुताबिक सोमी उर्फ सोनी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस को पब के बाहर बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं। जिसमें पहले सोमी विवाद करते दिख रहा है।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि नाइट कल्चर की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसा भी नहीं है कि ऐसी घटनाओं से नाइट कल्चर जिससे 99.99 प्रतिशत लोगों को लाभ हो रहा है, एक-दो लफंगों के कारण वह प्रभावित होगा। बदमाशों पर पुलिस कार्रवाई कर ही रही है। पब अगर बदमाशों से जुड़े हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें