फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: धीमी पड़ी बारिश की गतिविधियां, 20 सितंबर के बाद फिर बदल सकता है मौसम

Sun, 18 Sep 2022 01:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में वेदर सिस्टम कमजोर पड़ा है। इससे बारिश की गतिविधियों में कम हुई है। मानसून ट्रफ भी हिमालय की तरफ खिसका है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: बारिश की एक्टिविटी कमजोर पड़ी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम में हल्का परिवर्तन रहा। बारिश की एक्टिविटी कमजोर पड़ी है, वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 20 सितंबर के बाद फिर मौसम बदल सकता है और तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बादल बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में वज्रपात की आशंका भी जताई है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, शहडोल, सागर, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, भोपाल, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। बिछुआ में 8, कटनी में 7, नेपानदर, बेनीबारी, पुनासाडैम में 4, मेहगांव, बुरहानपुर, खंडवा, बिलहरी, पथरिया में 3 सेमी तक पानी गिरा है। 

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है, जो बता रहा है कि गुना, ग्वालियर, भोपाल, रायसेन, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सीधी, सिंगरौली, सतना, सागर, छतरपुर, अनूपपुर एवं शहडौल जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग का दृष्टिकोण को देखें तो 20-21 सितंबर को विशेष परिवर्तन नहीं दिख रहा। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो बारिश की गतिविधिया धीमी पड़ने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, पर रात का तापमान लुढ़का है। दिन का पारा एक बार फिर 33 डिग्री को पार कर गया है। नर्मदापुरम-इंदौर में दिन के तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की बढ़त देखी गई। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा, यहां 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां 20.4 डिग्री तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में वेदर सिस्टम कमजोर पड़ा है। इससे बारिश की गतिविधियों में कम हुई है। मानसून ट्रफ भी हिमालय की तरफ खिसका है। जानकार बता रहे हैं कि अगले एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। नमी मिल ही रही है, जिससे हल्की वर्षा का दौर जारी रह सकता है। वर्तमान में मानसून ट्रफ गंगानगर, हिसार, मेरठ, लखनऊ, गया, पुरुलिया, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसी तरह हवा के ऊपरी भाग में एक अन्य ट्रफ अरब सागर से सिर्फ गुजरात तक बना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद 20 सितंबर से एक बार फिर प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें