फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: हिंदू लड़कियों की मुस्लिम लड़कों से शादी की साजिश, कई लालच दिए, इवेंट मैनेजर सना खान गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 01:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली सना खान को Love Jihad में गिरफ्तार किया है। वह अपने तीन नाम बताती है। रफीकुनिशा खान, सना खान और पायल खान। वह इंदौर में लॉ की छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सना खान। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लव जिहाद Love Jihad का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने सना खान नाम की इवेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वह अपने तीन नाम बताती है। रफीकुनिशा खान, सना खान और पायल खान। वह पिछले कुछ समय से इंदौर में लॉ की छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी। वह मुस्लिम लड़कों से हिंदू लड़कियों को शादी करने के लिए कई तरह के लालच भी दे रही थी। खजराना पुलिस ने लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के मामले में उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके संपर्कों की जांच के लिए काल डिटेल निकाल रही है।
विज्ञापन


कैसे खुला पूरा मामला
इंदौर में लॉ की एक छात्रा ने पुलिस का बताया कि सना खान नाम की एक युवती उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। टीआइ उमरावसिंह ने बताया कि तालोद सोनकच्छ (देवास) निवासी युवती की शिकायत के बाद रफीकुनिशा उर्फ सना खान उर्फ पायल खान के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और धमकाने का केस दर्ज किया है। लॉ की छात्रा गोयल विहार कालोनी में सहेली और अपने भाई के साथ रहकर कानून की पढ़ाई कर रही है।

मुस्लिम लड़कों से शादी करोगी तो बच्चों की शिक्षा में लाभ मिलेगा
छात्रा ने बताया कि आरोपित सना उसे और उसकी सहेली को मुस्लिम बनने का दबाव बना रही थी। उसने कहा था कि मुस्लिम वर्ग के अमीर घरानों के लड़कों से शादी करवा देगी। इससे उन्हें काफी पैसा मिलेगा और बच्चों को शिक्षा में लाभ भी मिलेगा। टीआइ ने बताया कि इसके बाद लोकेशन ट्रेस की गई और सना को गिरफ्तार किया गया है। मूलत: रीवा निवासी सना सत्यम विहार कालोनी में रहती है। उसने सलीम खान नाम के युवक से शादी की है। 
विज्ञापन


पहले दोस्त बनकर मिली
सना ने लॉ की छात्राओं की जानकारी निकाली और पहले उनसे संपर्क किया। पहले वह उनसे सामान्य बातचीत करती थी लेकिन बाद में वह धर्म परिवतर्तन के लिए दबाव बनाने लगी। बाद में वह मुस्लिम लड़कों से शादी करने के लिए भी लालच देने लगी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में गुमराह करती रही। बाद में मामला साफ हुआ।

40 लड़कियों से संपर्क में है सना खान
पुलिस को जानकारी मिली है कि वह इंदौर में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है और इंदौर में 40 से अधिक लड़कियों से संपर्क में है। इसके बाद इंदौर पुलिस सना की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को शक है कि वह अन्य लड़कियों को भी इसी तरह के लालच दे चुकी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें